back to top

राजनांदगांव: साफ सफाई के अलावा निर्माणाधीन एसटीपी का आयुक्त ने किया निरीक्षण…


मोहारा एनीकट मंे जलस्तर की ली जानकारी

Advertisements

राजनांदगांव 23 मई। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह नंदई मोहारा रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण किया एवं मोहारा एनीकट देख जल भरान की स्थिति की जानकारी लिए।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा साफ सफाई निरीक्षण के दौरान मोहारा मेन रोड में साफ सफाई देख कहा कि डिवाईडर के दोनो ओर समय समय पर सफाई कर कचरा उठावे तथा रोड के दोनो किनारे साफ सफाई रखे। डिवाईडर में चल रहे पेन्टींग कार्य देख कहा कि डिवाईडर के दोनो ओर एक जैसे कलर करावे, जिससे एकरूकता दिखे।

उन्होंने शहर के नाला का पानी किसानो के खेत में भरने की शिकायत पर स्थल में पहुॅच समाधान के लिए संबंधितो से चर्चा की। निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में मोहारा पुलिया के पास निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। प्लींथ लेबल तक हुए निर्माण देख उन्होंने कहा कि शहर के गंदा पानी को उपचारित कर उपयोग मे लाने 26 एमएलडी के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण कार्य में प्रगति लावे, ताकि कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जा सके।


आयुक्त द्वारा मोहारा एनीकट का निरीक्षण कर राॅ वाॅटर उपलब्धता की जानकारी ली गई। उप अभियंता श्री युवराज कोमरे ने बताया कि वर्तमान स्थिति में एनीकट में लगभग 3 फीट पानी कम हो गया है, प्रतिदिन पानी की मात्रा कम न हो उसके लिये जल स्तर समान्य रखने मटिया मोती जलाशय तथा मोगरा बैराज से लगातार पानी लिया जा रहा है, जिससे एनीकट में पानी का पर्याप्त संग्रहण है। आयुक्त ने शहर के पेयजल आपूर्ति पर सत्त निगरानी रखते हुए पर्याप्त एवं शुद्ध जल प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

Advertisements

You cannot copy content of this page