back to top

राजनांदगांव: भूमि मेश्राम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक अर्जित कर बढ़ाया राजनांदगांव का गौरव…



राजनांदगांव। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, राजनांदगांव की मेधावी छात्रा भूमि मेश्राम ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Advertisements


भूमि मेश्राम शिक्षक नगर, वार्ड क्रमांक 12, स्टेशन पारा, राजनांदगांव निवासी श्री चंद्र कुमार मेश्राम एवं श्रीमती केसर मेश्राम की सुपुत्री तथा श्री बिहारी लाल मेश्राम की पौत्री हैं। बचपन से ही मेधावी एवं अनुशासित रही भूमि ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
भूमि की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, समाजजनों, मित्रों एवं रिश्तेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों ने इस सफलता का श्रेय भूमि की कठिन मेहनत, माता-पिता के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।


भूमि ने अपनी सफलता का संदेश देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास एवं समय का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page