back to top

राजनांदगांव : सामाजिक संस्था एवं महिला समूह ने तालाब के किनारे सफाई कर स्वच्छता अपनाने ली शपथ…

इंदिरा सरोवर में स्वच्छता श्रम दान

Advertisements

राजनंादगांव 27 सितम्बर। स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता के प्रसंग पर स्वच्छता ही सेवा के लिये नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता से जुडने अपील की जा रही है। स्वच्छता अभियान में शहर में सफाई अभियान के अलावा विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है। जिसमें सामाजिक संस्था, महिला समूह के अलावा स्कूल के विद्यार्थी जुडकर स्वच्छता अपनाने शपथ ले रहे है।


स्वच्छता अभियान में तालाबांे की साफ सफाई के तहत आज इंदिरा सरोवर भरकापारा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सामाजिक संस्था पर्यावरण संरक्षण गतिविधिया के पदाधिकारी तथा महिला समूह के अलावा निगम के अधिकारी कर्मचारी व स्वच्छता दीदी तालाब के किनारे कटिली झाडिया, खरपतवार काटकर, झिल्ली पन्नी उठाकर साफ सफाई किये और तालाब एवं मंदिर के आस पास कचरा न डालने, कचरा डस्टबिन में डालने, साफ सफाई रखने वहा निवासरत लोगों समझाईस दिये।


स्वच्छता अभियान के अंत में स्वच्छता के नोडल अधिकारी श्री यू.के.रामटेके ने स्वच्छता अपनाने, स्वभाव में स्वच्छता लाने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने, शपथ दिलाई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पर्यावरण संरक्षक गतिविधि के पदाधिकारी, महिला समूह एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page