राजनांदगांव : सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओ के हितग्राहियो का भौतिक सत्यापन…

भौतिक सत्यापन के लिए शेष वार्डो में 2 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित

राजनांदगांव 29 अगस्त। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं के हितग्राहियो का प्रतिवर्ष वार्षिक सत्यापन कराया जाता है। उक्त कार्य मैन्युअली होता रहा है, भारत सरकार के निर्देशानुसार अब आधार आधारित मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत निकाय क्षेत्र के कुल 51 वार्डो मंे से 30 वार्डो के पेंशन हितग्राहियो का पेशन सत्यापन किया जा चुका है।

शेष वार्डो के पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन करने शेष वार्डो मंे दिनांक 2 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के साथ साथ निगम कार्यालय के पेंशन शाखा में भी कार्यालयीन समय में सत्यापन किया जायेगा।


शेष वार्डो में शिविर के तहत 2 सितम्बर मंगलवार को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिए साहू धर्मशाला बजरंपुर नवागांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिए लोधी भवन नवागांव में व बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिए वेसलियन स्कूल में एवं 3 सितम्बर बुधवार को तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिए ठा.प्यारेलाल स्कूल में, लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिए समुदायिक भवन गली नं. 5 आनंद विहार कालोनी में तथा स्टेडियम वार्ड नं. 22 के लिए पार्षद कार्यालय स्टेडियम में शिविर आयोजित किया गया है।


सत्यापन के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि केन्द्रीय पेशन योजनाओं- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के हितग्राही वार्डो में आयोजित शिविर में सत्यापन कराकर पेंशन योजना का लाभ ले सकते है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।