back to top

राजनांदगांव: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल तक वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक
वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

12 मार्च को वार्ड नं. 5 व 11 में, 13 मार्च को वार्ड नं. 7 व 9 में एवं 17 मार्च को वार्ड नं. 12 व 13 में शिविर

राजनांदगांव 11 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2024 एवं जनवरी 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 12 मार्च को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली मे व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में, 13 मार्च को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हास्पिटल परिसर शंकरपुर में एवं 17 मार्च को डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये बाबू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा मेें व गौरीनगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरी नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह दिसम्बर 2024 व जनवरी 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page