back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 9 नवम्बर को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में तथा 10 नवम्बर को वार्ड नं. 37,38 व 39 में शिविर आयोजित…

राजनांदगांव 8 नवम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 28 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2021 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 9 नवम्बर को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान वार्ड नं. 19 के लिये आनंदविहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं0 05 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में, कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये कौरिनभाठा आंगनबाडी में एवं 10 नवम्बर को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements


उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है।

जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है।

जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page