back to top

राजनांदगांव : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अनुभाग डोंगरगांव में 02 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

दुरस्थ वनांचल की 28 टीमों ने लिया भाग ।

Advertisements

शिक्षा विभाग के 03 खेल शिक्षकों ने दिया योगदान ।

समस्त प्रतिभागियों को दिया गया किट एवं विजेताओं को दी जायेंगी पुरूस्कार व सम्मान ।

राजनांदगांव – थाना डोंगरगांव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा मेडम के मार्गदर्शन में अनुभाग डोंगरगांव में दुरस्थ वनांचल गांव से आये लगभग 200 खिलाड़ियों के लिए 02 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस थाना डोंगरगांव के पिछे मैदान में किया गया था, जिसमें 28 टीमों ने भाग लिया।

दिनांक 16.12.2022 एवं 17.12.2022 को अलग-अलग भागों में बांटकर प्रतियोगिता कराई जा रही है । दिनांक 17.12.22 को दिग्गज टीमो के बीच फाईनल भीड़त की जावेगी । प्रतियोगियों के लिए जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा किट उपलब्ध कराया गया। डोंगरगांव अनुभाग के तरफ से खिलाड़ीयों के लिए भोजन, पानी व चिकित्सीय सुविधा हेतु मोबाईल मेडिकल युनिट की व्यवस्था की गई, नगर पालिका परिसर की ओर से पीने का स्वच्छ पानी हेतु टेंकर प्रदाय किया गया।

डोंगरगांव क्षेत्र के लोगों के सहायता से मैदान में टेंट व कबड्डी मैदान हेतु मेट की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ साथ व्यक्तिगत प्रतिभागियों का अलग अलग पुरूस्कार देकर सम्मान किया गया। पुलिस परिवार के साथ शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों के द्वारा प्रतियोंगिता संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् किये गये इस आयोजन को डोंगरगांव क्षेत्र वासियों व ग्रामीण वनांचल के युवाओं के द्वारा खूब सराहा जा रहा है । अगामी भविष्य में भी ऐसे खेल प्रतियोंगिताओं के आयोजन की अपील की गई। कल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगारंग सामापन नगरवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगो को ससम्मान उपस्थिति की अपील की जा रही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page