back to top

राजनांदगांव : साल्हे मनोहरा आगजनी हाथ से मिलने पहुंचे जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी ने दिया सहयोग का आश्वासन…

राजनांदगांव – डोंगरगांव। छुरिया विकासखंड के प्रमुख ग्राम साल्हे मन्होरा में बीती रात गैस सिलेण्डर ब्लास्ट होने से हुये नुकसान का निरीक्षण करने तथा पीडि़तों से मिलने आज सुबह जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी दलबल के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने उन्हें रो – रोकर अपनी आपबीती बताई, जिस पर श्री गांधी ने सभी को अपनी ओर से भरसक मदद का आश्वासन देते हुए पीडि़तों के साथ सदैव खड़े रहने की बात कही।

Advertisements


घटनास्थल से लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री गांधी ने बताया कि अकस्मात हुई इस दुर्घटना में यह गनीमत है कि किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई। इस दुर्घटना में गांव के 11 मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गये हैं। ग्रामीण जो कपड़े पहने थे, उसी में उनको जान बचाकर भागना पड़ा। घर का पूरा सामान, कपड़े, बर्तन सहित अन्य उपयोग के सामान जलकर खाक हो गये। इस पर श्री गांधी ने पीडि़त ग्रामीणों के प्रति अपनी व पार्टी की पूरी संवेदना व सहानुभूति प्रकट करते हुए सभी पीडि़त 11 परिवारों को अपनी ओर से 15 दिन का राशन प्रदान करने की घोषणा की, जो सुबह सभी को पहुंच जायेगी। साथ ही आज के लिए पीडि़तों के भोजन आदि के प्रबंध के लिए उन्होनें ग्रामवासियों से अनुरोध किया।


इस दौरान श्री गांधी के साथ जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हिरेन्द्र साहू, बोधन साहू, नारायण साहू, दिलेश्वर मानिपुरी, संतु साहू, तामेश्वर देवांगन, भारत रावटे, थानु साहू, उमराव कंवर, सुरजुराम पटेल, पवन साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सहायता हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने की कलेक्टर से बात

जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव तथा जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी ने भी तत्काल कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा से मोबाईल पर बात की और पीडि़तों को तत्काल शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा व सहयोग राशि प्रदान करने की मांग की। इस दौरान श्री यादव ने आगजनी में हुये नुकसान के सकल आंकलन कर पीडि़तों के आवास, भोजन आदि की त्वरित व्यवस्था किये जाने हेतु भी बात की। जिस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के सीईओ सहित नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी तथा सरपंच से बात कर व्यवस्था किये जाने की बात कही।

Advertisements

You cannot copy content of this page