back to top

राजनांदगांव : सास की डण्डे और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या, बहू गिरफ्तार…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राका में घरेलू विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी ही बहू ने बेरहमी से हत्या कर दी।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2025 की शाम करीब 5 बजे मृतिका श्रीमती बेद बाई पटेल (70 वर्ष) अपने हाथ में लकड़ी का डण्डा लेकर बहू खोम बाई पटेल (54 वर्ष) के घर पहुंची और उसे गालियां देने लगी। इसी दौरान बहू और सास के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने सास के हाथ से डण्डा छीनकर उसकी पीठ, हाथ और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में उसने लोहे की फुकनी (पाइप) से भी वार किए, जिससे बेद बाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 103(1) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपिया खोम बाई पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा और लोहे की पाइप पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि सास के रोजाना गाली-गलौज और तानों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सउनि तुलाराम बांक, प्रधान आरक्षक विजय साहू, आरक्षक लीलाधर मण्डलोई, किशन चन्द्रा एवं म0आर0 रोजलीन सामीयल का विशेष योगदान रहा।

🔹 मृतिका का नाम – श्रीमती बेद बाई पटेल, पति लछन पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम राका थाना डोंगरगढ़
🔹 आरोपिया का नाम – श्रीमती खोम बाई पटेल, पति विक्रम पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम राका थाना डोंगरगढ़

Advertisements

You cannot copy content of this page