back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

4 जनवरी को वार्ड नं. 20,21 व 22 में तथा 5 जनवरी को वार्ड नं. 24,25 व 26 में शिविर आयोजित

Advertisements

राजनांदगांव 1 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 4 जनवरी को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में एवं रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में तथा 5 जनवरी को गुरू गोविंद सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग मेें, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला में व सूर्यमुखी वार्ड 26 के लिये गुडाखू लाईन औषधालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग।

Advertisements

You cannot copy content of this page