back to top

राजनांदगांव: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 अगस्त से 08 सितम्बर तक प्रातः 10 से 2 बजे तक वार्डों में शिविर…

राजनांदगांव 19 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है।

इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अगस्त से 08 सितम्बर 2021 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 अगस्त को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 23 अगस्त को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड में व रानी जोतकुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में एवं 24 अगस्त को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगनबाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास राजीव नगर में व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई सी आई सी आई बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है।

जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से निर्धारित तिथि को वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page