back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 26 अपै्रल से 16 मई 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

6 मई को 42,43 व 46 में, 7 मई को वार्ड नं. 40,41 व 48 में एवं 9 मई को वार्ड नं. 37,38 व 39 में शिविर

राजनांदगांव 4 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 26 अपै्रल से 16 मई 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 6 मई को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाड़ी भवन फिरंतीन मंदिर के पास व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर में, 7 मई को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में तथा 9 मई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंज पारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में एवं हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया है।

शेष वार्डो के लिए भी शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page