back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

10 अगस्त को वार्ड नं. 1,2 व 4 में एवं 12 अगस्त को वार्ड नं. 3,8 व 11 में एवं 16 अगस्त को वार्ड नं. 5,6 व 10 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 8 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 10 अगस्त को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में व पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नया ढाबा व स्कुल पास मंच पुराना ढाबा में, 12 अगस्त को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 08 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन मेें एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में तथा 16 अगस्त को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर के पास मे, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में शिविर का आयोजन किया गया है।

शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page