back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

17 अगस्त को वार्ड नं. 7 व 9 में, 18 अगस्त को वार्ड नं. 12,13 व 14 में एवं 20 अगस्त को वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 16 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 17 अगस्त को महात्मा गांधी वार्ड नं. 07 व शंकरपुर वार्ड नं. 09 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में, 18 अगस्त को डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जिम शिक्षक नगर में, गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरीनगर में व बलराम दास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में एवं 20 अ्रगस्त को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राममंदिर बी.एन.सी. मिल के पास में एवं ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा. प्यारेलाल स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है।

शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page