back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

18 नवम्बर को वार्ड नं. 1, 2 व 4 में, 19 नवम्बर को वार्ड नं. 3, 8 व 11 में एवं 21 नवम्बर को वार्ड नं. 5,6 व 10 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 16 नवम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 18 नवम्बर को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में,

महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन मंे व पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी बार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नया ढाबा व स्कूल के पास मंच में पुराना ढाबा में, 19 नवम्बर को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर सामुदायिक भवन में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में एवं 21 नवम्बर को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महरानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांति नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।

Advertisements

You cannot copy content of this page