back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 19 दिसम्बर से 10 जनवरी 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

03 जनवरी को वार्ड नं. 37,38 व 39 में, 04 जनवरी को वार्ड नं. 20,21 व 22 में, 05 जनवरी को वार्ड नं. 24, 25 व 26 में शिविर*

Advertisements

राजनांदगांव 02 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 19 दिसम्बर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 03 जनवरी को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिए सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में, 04 जनवरी को रविदास वार्ड नं. 20 के लिए पेण्ड्री स्कूल में, मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र पेण्ड्री में व रेवाडीह आशानगर वार्ड नं. 22 के लिए रेवाडीह स्कूल में तथा 05 जनवरी को गुरूगोविंद सिंह वार्ड नं. 24 के लिए सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतलामाता वार्ड नं. 25 के लिए पुत्रीशाला स्कूल में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिए पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।

Advertisements

You cannot copy content of this page