back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 21 दिसम्बर से 17 जनवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

29 दिसम्बर को वार्ड नं. 7 व 9 में, 30 दिसम्बर को वार्ड नं. 12 व 13 में एवं 2 जनवरी को
वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 26 दिसम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 21 दिसम्बर 2023 से 17 जनवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 29 दिसम्बर को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 09 के लिये हॉस्पिटल परिसर शंकरपुर में, 30 दिसम्बर को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये बापू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में व गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरीनगर में एवं 2 जनवरी को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राममंदिर बी.एन.सी.मिल में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा.प्यारेलाल स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page