back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 25 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

30 जनवरी को वार्ड नं. 5,6 व 10 में, 31 जनवरी को वार्ड नं. 7 व 9 मंे,1 फरवरी को 12 व 14 एवं
2 फरवरी को वार्ड 13 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 27 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2023 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 25 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 30 जनवरी को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर के पास में,

शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांति नगर में, 31 जनवरी को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हॉस्पिटल परिसर शंकरपुर में, 1 फरवरी को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये बाबू प्रा.शाला स्टेशन पारा में व बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में एवं गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरी नगर में शिविर का आयोजन किया गया है।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page