back to top

राजनांदगांव : सिकल सेल जांच महाअभियान में हुई 30127 नागरिकों की जांच…

राजनांदगांव 07 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच महाअभियान चलाकर नागरिकों के सिकल सेल की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड़ ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया जांच महाअभियान में 30 हजार 127 नागरिकों की सिकलसेल जांच की गई। 

जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी मैदानी अमलों को महाअभियान के लिए लक्ष्य दिया गया था। जिसमें लक्ष्य के अनुरूप लगभग 25 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किन्तु निर्धारित लक्ष्य से अधिक 30 हजार 127 नागरिकों के सिकल सेल के जांच की गई। जिसमें 1 हजार 172 सॉल्युबिलिटी पॉजिटिव, 280 एएस एवं 14 रोगी मिले हैं।

 सभी रोगियों के परामर्श एवं बेहतर इलाज हेतु निर्धारित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल में ईलाज एवं फॉलोअप हेतु रिफर किया गया है। महाभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं सफल संपादन हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। 

Advertisements

You cannot copy content of this page