back to top

राजनांदगांव: सीआरसी ठाकुरटोला में 28 जुलाई को ‘पर्पल फेयर’ का आयोजन…

दिव्यांगजनों द्वारा, दिव्यांगजनों के लिए—सामाजिक समावेशन को मिलेगा नया आयाम

Advertisements

राजनांदगांव, 25 जुलाई 2025। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला, राजनांदगांव में आगामी 28 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से एक विशेष मेले “पर्पल फेयर” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है — उनके कौशल का प्रदर्शन, रोजगार के अवसरों से जुड़ाव, सरकारी योजनाओं की जानकारी, एवं सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना।

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेल प्रतियोगिताएं, कला गैलरी, प्रदर्शनी स्टॉल्स शामिल होंगे।

इस आयोजन से न केवल दिव्यांगजनों की प्रतिभा और क्षमता को मंच मिलेगा, बल्कि समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सम्मानजनक भागीदारी को भी बल मिलेगा।

सीआरसी प्रबंधन ने आम जनता, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन से मेले में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है, जिससे यह आयोजन एक सशक्तिकरण और समावेशन का प्रतीक बन सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page