back to top

राजनांदगांव : सुबह सफाई दौरा में आयुक्त पहुॅचे ग्रामीण वार्ड सिंगदई मोहड़…

अवैध रूप से संचालित मुर्गा मटन दुकानों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 3 फरवरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सफाई का हाल जानने शहर के सभी वार्डो का दौरा कर स्वास्थ्य अमला को दिशा निर्देश दे रहे है। आज सुबह उन्होंने ग्रामीण वार्ड सिंगदई एवं मोहड़ में सफाई देखा, वही मोहड स्थित सिवरेज ट्रीटमेट प्लांट का निरीक्षण कर सिवरेज सिस्टम की जानकारी ली।


आज के सफाई दौरा में आयुक्त विश्वकर्मा निगम के अंतिम वार्डो में ग्रामीण वार्ड मोहड एवं सिंगदई में जाकर सफाई देखे। उन्होंने सिंगदई चौक में सफाई देख वार्ड प्रभारी से सफाई कर्मियों की जानकारी लेकर हाजरी रजिस्टर की जॉच किये। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के अवकाश पर नहीं रहेगे, निधारित समय तक साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के नाली नाला की नियमित रूप से सफाई करे, चुकि ग्रामीण वार्ड है इस कारण वहॉ संक्रामक बीमारी न फैले उसके लिये वार्ड के लोगों को साफ सफाई रखने, कचरा डोर टू डोर कचरा गाडी में गिला सुखा अलग अलग रखकर डालने समझावे।


आयुक्त ने चौक में अवैध रूप से मुर्गा मटन का विक्रय करते पाये जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। मोहड़ में साफ सफाई के अलावा सार्वजनिक शौचालय का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्हांेने कहा कि शौचालय में आवश्यक मरम्मत करे एवं नियमित रूप से सफाई हो, पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो, इसका ध्यान रखा जावे।

दोनो वार्ड के पश्चात आयुक्त ने मोहारा एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण किये। उन्होंने रजिस्टर देख अनुपस्थित कर्मचारी के संबंध मे जानकारी लेकर कहा कि कोई भी कर्मचारी लंबे समय तक अनुपस्थित न रहे और निर्धारित समय तक सभी उपस्थित रहकर कचरा पृथककर गिला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया करे तथा सुखा कचरा को व्यवस्थित रख कार्यवाही करे।


मोहड स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का आयुक्त श्री विश्वकर्मा के द्वारा निरीक्षण कर ट्रीटमेंट सिस्टम की जानकारी ली गयी। उन्होंने प्लांट में शहर के गंदा पानी के सभी शोधित प्रक्रिया देख जानकारी लिये। उन्होने कहा कि मशीनरियों का विशेष रूप से ध्यान रखा जावे ताकि मशीने खराब न हो। इसके अलावा ट्रीटमेट किये हुये पानी को उद्यान एवं कृषि कार्य एवं निर्माण कार्य के लिये नियमित रूप से संबंधितों को देवे तथा शिवनाथ नदी में गंदा पानी न जावे इसका विशेष ध्यान रख जावे।

उन्हांेने इंदिरा नगर टंकी का निरीक्षण कर वालमेन से पानी सप्लाई के लिये टंकी भरने तथा वाल्व खोलने व बंद करने की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page