back to top

राजनांदगांव/सुरगी: 38 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब के साथ एक आरोपी…

राजनांदगांव/सुरगी, 13 जून 2021 -आज सुबह 10:25 बजे करीबन मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भरेगांव में कोई अज्ञात व्यक्ति शराब ब्रिकी कर रहा है, तत्काल सुरगी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 38 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि मिलन निर्मलकर पिता स्व० सुरेश निर्मलकर उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम भरेंगांव वार्ड न० 05 टिकरापारा पुलिस चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव (छ०ग०) टीकरापारा गौठान के पास एक सफेद रंग की विमल पान मसाला के थैला में मात्रा से अधिक शराब रखकर ब्रिकी हेतु घुम रहा है।

सूचना पर गवाह वेदप्रकाश चन्द्राकर व रवि बघेल को तलब कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी के कब्जे से 38 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब (मध्यप्रदेश) प्रत्येक में 180 एम. एल. सील बंद कांच के शीशी में कुल 6840 एम0एल0 कीमती 4940/- रूपये का मध्यप्रदेश निर्मित लेख है।

मुताबिक जप्ती पत्र के जप्त कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, एवं अभियुक्त को ज्युडि रिमाण्ड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page