back to top

राजनांदगांव : सुराजी योजना अंतर्गत गौठानों में पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन का किया जा रहा कार्य…

पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से किया जा रहा पशुओं का उपचार, टीकाकरण तथा कृत्रिम गर्भाधान

Advertisements

गौठानों में पशुओं के चारे-पानी व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य की हो रही नियमित जांच

राजनांदगांव – शासन द्वारा राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गरवा घटक के अंतर्गत गांव-गांव में गौठानों का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में अब तक 582 गौठानों के निर्माण की मंजूरी दी गई है, जिसमें 385 गौठान निर्मित एवं संचालित हंै। गौठानों में पशुओं के चारे-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच का प्रबंध शासन द्वारा किया गया है। गौठानों में पशुओं को हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने चारागाह का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सतत कार्य किए जा रहे है।

जिले में 316 चारागाह स्वीकृत हैं, जिसमे 275 चारागाह निर्मित है। गौठानों में कुल 5 लाख 43 हजार 442 हाईब्रिड नेपियर रूट घास सहित अन्य 160 किलोग्राम हरे चारे का रोपण किया गया है। जिससे गौठानों में पशुओं को हरे चारे की उपलब्धता वर्षभर बनी रहेगी। हाईब्रिड नेपियर घास बहुत तेजी से बढ़ता है और यह पशुओं के लिए पौष्टिक चारा है। इस घास को वर्ष में 6-8 बार कटाई करके हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है।रोका छेका अभियान अंतर्गत जिले में 289 पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। गौठान में 58756 पशु प्रवेश कर संरक्षण प्राप्त करते हैं। अब तक 4 हजार 665 पशु उपचार, 74 हजार 154 पशुओं का टीकाकरण व 105 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया है।

हरेली त्यौहार में 74 पशु चिकित्सा शिविर, 1 हजार 892 पशु उपचार, 1 हजार 240 टीकाकरण, 1 हजार 789 औषधि वितरण, 72 बधियाकरण, 12 कृत्रिम गर्भाधान किया गया। गौठानों में पशुधन की देखरेख के साथ ही वहां आयमूलक गतिविधियां प्रारंभ किया गया है। गौठान में 24 मुर्गी शेड निर्माणाधीन है जल्द ही महिला समूहों द्वारा मुर्गी पालन व बकरी पालन किया जाएगा। गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों के संचालित होने से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं। जिससे गौठान स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहे है। शासन द्वारा सुराजी योजनान्तर्गत गौठान ग्राम में बेकयार्ड मुर्गीपालन के 214, सांड वितरण 3, मादा वत्स पालन 35, सुकर त्रयी 7, बकरा वितरण 6, डेयरी योजना के कार्य किए गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page