back to top

राजनांदगांव : सुशासन तिहार के तहत छुरिया के ग्राम हैदलकोड़ो में समाधान शिविर संपन्न…

सुशासन तिहार के तहत छुरिया के ग्राम हैदलकोड़ो में समाधान शिविर संपन्न

Advertisements
राजनांदगांव 14 मई 2025। सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत हैदलकोड़ो में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बागद्वार, बैरागीभेड़ी, बेलरगोंदी, बिटाल, गहिराभेड़ी, हैदलकोड़ो, पाण्डेटोला, गैंदाटोला, गर्रापार, जोशीलमती, केशाल, कोलिहालमती के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण किया गया।

 समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 2894 मांगों एवं 32 शिकायतों से संबंधित कुल 2941 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक समस्या का समाधान शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया एवं सभी निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई।

 ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, नवीन जाबकार्ड, लोकसेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को एफटीके किट, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया।

समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, श्रीमती उत्तरा निषाद, श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री चंद्रप्रकाश मोटघरे, श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा एवं श्रीमती हेमीन बाई साहू, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, श्रीमती आकांक्षा साहू, तहसीलदार कुमर्दा सहित जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page