back to top

राजनांदगांव: सुुशासन तिहार को मिल रहा अच्छा प्रतिसात, रेवाडीह में 190 आवेदन प्राप्त…

महापौर ने समस्या सुन निराकरण का दिलाया भरोसा

Advertisements

नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ, गोद भराई की रस्म पूरी कर संपत्तिकर भुगतान करने वाले करदाता किया सम्मान

28 मई को लखोली स्कूल मैदान में वार्ड नं. 30,31,32,33,34,35 व 36 के लिए शिविर

राजनांदगांव 25 मई। जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में आयोजित शिविर का अच्छा प्रतिसात मिल रहा है, वार्डवासी अपने मांगे व शिकायत संबंधी आवेदन लेकर उत्साह से पहुॅच रहे है। आज रेवाडीह मैदान में वार्ड नं. 21 के लिए शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बडी संख्या में वार्डवासी पहुॅच मांग एवं शिकायत संबंधी 190 आवेदन जमा किए। जिसमंे मांग के 165 तथा शिकायत के 25 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनो का अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा।


रेवाडीह मैदान मे आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव शामिल होकर वार्डवासियो की समस्या सुनी। उन्हांेने कहा कि प्राप्त आवेदनो का यथासंभव समय सीमा में निराकरण किया जायेगा। शिविर में इतनी गर्मी में विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी जनता से संवाद करते है और उनकी समस्या से अवगत होते है। जिसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित होकर अपनी मांगो व शिकायतो के संबंध मंे आवेदन दे रहे है। वार्ड में पेयजल के लिए इंटर कनेक्शन तथा बोर में पंप ठीक करने, टंकी लगाने संबंधी मांग आई है, इसी प्रकार भवन एवं रोड नाली निर्माण की भी बाते आई है। उन्होंने कहा कि बोर एवं टंकी संबंधी कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा तथा निर्माण संबंधी कार्य प्राथमिकता तय कर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।


महापौर श्री यादव ने स्टालो का निरीक्षण कर वार्डवासियो से रूबरू हुए। उन्होंने राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित वार्ड पार्षद व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रभारी सदस्या श्रीमती बीना ध्रुव, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा तथा पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव की उपस्थिति में नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये तथा अपने बकाया करो का भुगतान करने वाले वार्ड के करदाता को सम्मानित किया। शिविर में स्वास्थ्य एंव आयुष विभाग द्वारा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दिनांक 28 मई गुरूवार को वार्ड नं. 30,31,32,33,34,35 व 36 के लिए लखोली स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। आज के शिविर में नगर निगम सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page