
डोंगरगढ़। अछोली के सूखानाला के समीप आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए फिर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बताया जाता है कि शनिवार, रविवार की दरमियानी रात्रि के बाद सुवह आम बगीचा में अज्ञात महिला की शव को देखा गया जिसमे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि अज्ञात महिला लगभग 39 साल की होगी। महिला मटमैला सफेद चेक साड़ी व हाथ में हरे रंग की चुड़ी व स्लेटी कलर का सेंडल था। इसके सिर पर पत्थर से चोट के निशान पाया गया है। इसके शव के आसपास कुने मंडरा रहे है कि जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, थाना प्रभारी संतोष जायसवाल सहित डॉगस्कॉट, फरेंसिक टीम दल बल महित घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। हत्या की आशंकाः-महिला के शव को देखकर प्रतीत होता है कि अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के सर पर भारी पत्थर से वार कर सिर कुचल दिया गया जिससे मौत हुई है। वहीं लाश से दो मीटर की दूरी पर भारी पत्थर पड़ा था जिसमें खून के निशान स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे।
पूरे मामले में पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव का पंचनामा कार्यवाही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी मामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ भेज दिया गया है। अज्ञात महिला की पहचान रात तक नहीं हो पाई थी।। पुलिस के द्वारा भी अलग-अलग पहलुओं में दिनभर जांच में जुटी रही पर अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई।










































