back to top

राजनांदगांव : सेक्स रैकेट के आरोप में कारोबारी और दो लड़कियों को किया गया गिरफ्तार, कारोबारी ने अपने दफ्तर को ही बनाया अय्याशी का अड्डा…

राजनादगांव। छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। कॉलगर्ल के साथ रईसजादे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कारोबारी ने अपने दफ्तर को ही अय्याशी का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट के आरोप में कारोबारी और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम प्रकाश गोलछा के रूप में हुई है।

दरअसल पुलिस सो कोतवाली के हरिओम ऑटो के दफ्तार में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दफ्तर में छापा मारा, , जिसके बाद पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में कारोबारी प्रकाश गोलछा के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया है और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है। लड़कियां कहां से आयी है और उसके अन्य किन किन लोगों से संबंध है, इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page