back to top

राजनांदगांव : सेवानिवृत्त होने पर सहायक राजस्व निरीक्षक रमाकांत शर्मा एवं भृत्य देविका बाई को निगम में दी गई बिदाई…

राजनंादगांव 6 सितम्बर। नगर निगम के सभागृह में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में राजस्व विभाग में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री रमाकांत शर्मा एवं जल विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत श्रीमती देविका बाई को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसंह एवं कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निगम मंे प्रशासनिक कार्य करते हुये श्री रमाकांत शर्मा एवं श्रीमती देविका बाई ने बड़ा परिवार बनाया है और आज सेवानिवृत्त होने पर अपने कार्य के मुक्त हो रहे है, पर वे संबंध से मुक्त नहीं हो रहे है, क्योकि संबंध तो अजीवन रहेगा और इनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा लंबे समय तक अपने दायित्वों को बखुबी निभाया है, ये बडी उपलब्धि है। उन्होंनें कहा कि आज के समय में कर्मचारियों को काम के साथ साथ दायित्वों में चुनोतिया भी बढ़ रही है।

इस चुनोती को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं मार्ग दर्शन का लाभ लेकर पूरा करना है तथा सफलता प्राप्त करनी है। उन्हांेने कहा कि श्री रामाकांत शर्मा को आगे जीवन में जो भी मदद की जरूरत होगी, मेरे सहित पूरा निगम परिवार उनकी जरूरतों को पूरा करने सदैव उनके साथ रहेगा। मैं आप लोगों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ।


बिदाई समारोह का आभार प्रदर्शन व संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखापाल श्री राकेश नंदे सहित अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page