राजनांदगांव : सेवाभावी संस्था बाल रन मंच सेवा समिति द्वारा जननेता ,जन सेविका स्वर्गीय पूर्व महापौर शोभा सोनी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

भावपूर्ण श्रद्धांजलि का आयोजन
शहर की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव की जननेता, जनसेविका पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा अग्रसेन वाटिका रामाधीन मार्ग में किया गया इस अवसर पर श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्पित करते हुए सभी उपस्थित जनों ने जननेता जनसेविका पूर्व महापौर स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी जी के तेल चित्र के सामने तीन दीपक प्रज्वलित किए गए

संस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ,सचिव सौरभ खंडेलवाल ,सह सचिव प्रशांत कुशवाहा ,प्रचार प्रसार प्रभारी रितेश यादव कार्यकारिणी सदस्य ,मनीष यादव, महेश शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष दामू भूतड़ा, मंत्री नादान सेन, श्रीमती मंजू यादव , दीपक भाई ,सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन , राजेश समृत , दीपक यादव राजेश बिश्ने कृष्णा शर्मा आदि अन्य संस्कारधानी राजनंदगांव के निवासी उपस्थित होकर अपनी जनसेविका पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी द्वारा किए

अनगिनत सेवा कार्यों का स्मरण करते हुए संस्था अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी जी उन्होंने महापौर रहते हुए संस्कारधानी वासियों की हमेशा सेवा की उनके सेवा कार्यों को कभी नहीं बुलाया जा सकता उन्होंने करोना काल में भी संस्कारधानी वासियों की सेवा की वे सेवा की एक मिसाल रही l सभा का संबोधन सचिव सौरभ खंडेलवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था के सह सचिव प्रशांत कुशवाहा ने किया उक्त जानकारी संस्था के सचिव सौरभ खंडेलवाल प्रचार प्रसार प्रभारी रितेश यादव ने दी