back to top

रायपुर : चुम्मन साहू के साथ रायपुर पहुंचा युवाओं का जत्था…

छुरिया:रायपुर में शनिवार को राहुल गांधी राहुल गांधी की उपस्थिति में हुए युवा मितान सम्मेलन सम्मेलन में खुज्जी विधानसभा के युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।राजीव युवा मितान क्लब के खुज्जी विधानसभा समन्वयक चुम्मन साहू के नेतृत्व में लगभग तीन हजार युवा सदस्य रायपुर पहुंचे।

सभी एक ही रंग की टी शर्ट व टोपी लगाकर पहुंचे थे।रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से हजारों युवा मितान सम्मिलित हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। उन्हें सुनने के लिए प्रदेश के हजारों युवा नया रायपुर के मेला स्थल मैदान में एकत्रित हुए थे।

चुम्मन साहू ने कहा कि मेला मैदान में युवाओं का हुजूम देखकर समझ आ गया है 2023 में भूपेश बघेल की सरकार वापस बन रही हैं. और 75 का आंकड़ा आराम से पार करेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page