राजनांदगांव : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पांचवा मंजिल से छलांग लगाकर दी जान…

राजनांदगांव – सुबह लगभग 10 बजे नगर से लगी रामकृष्ण नगर कॉलोनी के समीप एक युवक ने पांचवें माले से कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया । मृतक युवक एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद से रिजाइन कर चुका था। वह कंपनी के आवास में ही रह रहा था । आखिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने क्यों अपनी जान दी, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरके नगर के समीप एक उद्योग घराने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम कर रहे युवक ने सुबह अचानक पांचवीं मंजिल से सीधे सड़क में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची बसंतपुर पुलिस सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । सड़क पर गिरते ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सिर लगभग पूरी तरह फट गया था । अधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सारस्वत आकाश तिवारी (26) के नाम से पहचाना गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक रायगढ़ का निवासी था । उसने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी जांच का विषय है ।

सूत्रों की माने तो मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगभग 20 दिन पूर्व कंपनी से इस्तीफा दे दिया था । बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया है । पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी भेज दी है । 19 जनवरी को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने सील किया

मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कमरे को सुबह पुलिस ने सील कर दिया है । पुलिस को मृतक के कमरे से उसका मोबाइल और कुछ सामान बरामद हुए हैं, जो उसने अपने कब्जे में ले लिए हैं। मृतक के परिजनों के आने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा । मोबाइल की भी विस्तृत जांच की जाएगी। मौत से पर्दा उठाने में मोबाइल की। इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती हैं।