back to top

राजनांदगांव : आम आदमी पार्टी छग के सभी विधान सभा सीटो मे लडेगी चुनाव – प्रदेश प्रभारी संजीव झा…

राजनांदगांव – आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक संजीव झा ने राजनांदगांव मे एक प्रेस वार्ता लेकर कहा है कि पार्टी छग के सभी विधान सभा सीटो मे चुनाव लडेगी और छत्तीसगढ मे दिल्ली पंजाब जैसे परिणाम आने का दावा किया है उन्होने कहा कि पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयारी मे जुट गई है ।

Advertisements

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली विधायक संजीव झा ने राजनांदगांव प्रेस क्लब मे एक प्रेस वार्ता लेकर कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ के सभी विधानसभा सीटो पर चुनाव लडेगी उन्होने दावा किया है कि छत्तीसगढ मे भी दिल्ली पंजाब जैसे परिणाम आयेगे ।आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी ने आपने तैयारी शुरु कर दी है ।और संगठन बनाने का कार्य जारी है ।उन्होने बताया कि छत्तीसगढ मे विभिन्न मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान मे उतरेगी ।जनता आमा आदमी पार्टी को विकल्प के रुप मे देख रही है ।

आम आदमी पार्टी के छग प्रभारी श्री झा ने बताया कि संगठन का विस्तार शीर्ध हि ब्लाक ,पंचायत ,एवं ग्रामीण स्तर की जाएगी इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page