back to top

राजनांदगांव : सोमवार को भस्म आरती, श्रृंगार आरती फिर निकलेगी महाकाल की भव्य सवारी…

➡️ महाकाल सेना की तैयारी

Advertisements

राजनांदगाँव। सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर की महाकाल सेना सावन उत्सव धूमधाम से मना रही है। विशेष तैयारियाँ सावन के हर एक सोमवार के लिए है। पहले सोमवार की तैयारी कुछ इस प्रकार है।


महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को महाकाल मंदिर सिंघोला में तड़के ढाई बजे भस्म आरती की जाएगी । उसके बाद पहट के 4 बजे श्रृंगार आरती होगी फिर दोपहर 2 बजे महाकाल बाबा की भव्य सवारी बाजे गाजे के साथ निकलेगी। महाकाल की सवारी देखने नांदगाँव से सिंघोला तक लोग आँखें बिछाए प्रतीक्षा करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page