राजनांदगांव : स्टेशन पारा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर सुरक्षा के लिए लिया गया संकल्प…

राजनांदगांव 5 जून 2021- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराष्ट्रीयन तेली समाज प्रमुख मंडल अध्यक्ष राजेश (बंडू) समरीत के मार्गदर्शन में युवा मंडल द्वारा स्टेशन पारा स्थित समाजिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद व सांस्कृतिक प्रभारी नगर निगम राजनांदगांव मधुकर बंजारे द्वारा सवर्प्रथम समाज के संत संता जी जगनाडे महाराज की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर वृक्षारोपण किया गया व सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश (पिन्टू) समरीत ,सचिव विपिन मेहर,सहसचिव अभिलाष बिसने ,कार्यकारणी सदस्य तन्मय बुरांडे ,अजय गिरपुंजे व सुखचैन भैया उपस्थित थे।