back to top

राजनांदगांव : स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में राजनांदगांव शहर को 90 प्रतिशत अंक के साथ 9वॉ स्थान प्राप्त…

4थी बार मिला ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा

Advertisements

राजनंादगांव 2 अक्टूबर। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर के शहरों की स्वच्छता का आकलन करने के लिये प्रति वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में राजनांदगांव शहर को प्रदेश में 90 प्रतिशत अंक के साथ 9वॉ स्थान प्राप्त हुआ,

साथ ही इस बार भी ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर, लगातार 4थी बार शहर को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक, रोड सफाई, व्यवसायिक क्षेत्र की सफाई, रख रखाव, सौदर्यीकरण में ईस्ट जोन में सर्वोत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों में एक राजनांदगांव शहर रहा।


उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें केन्द्र की टीम आकर शहर में सफाई व्यवस्था के तहत सडक, नाली, नाला, व्यवसायिक क्षेत्र, शहर के आंतरिक व बाह्य क्षेत्र सहित तालाबों की सफाई के साथ साथ शहर की जनता से भी फीडबैक लेते है, जिसके आधार पर स्वच्छता रैकिंग प्राप्त होता है।

इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को स्वच्छता की टीम से 3स्टार रैकिंग का पूरा पूरा नम्बर प्राप्त हुआ है। पिछले बार भी राजनांदगांव को 3स्टार रैकिंग के लिये पुरूस्कृत किया गया था। इस वर्ष छ.ग. राज्य में राजनांदगांव शहर को 90 प्रतिशत अंक के साथ 9वॉ स्थान प्राप्त हुआ एवं हर बार की तरह इस बार भी शहर ओ.डी.एफ. प्लस प्लस हुआ।

साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर साफ सफाई के साथ साथ रोड सफाई, व्यवसायिक क्षेत्रों की सफाई, रख रखाव, तालाबो की सफाई, सौदर्यीकरण कार्यो की सराहना की गयी है।


महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ओडीएफ प्लस प्लस एवं स्वच्छता रैकिंग के लिये बधाई देते हुये कहा कि स्वच्छता मंे उच्च स्थान प्राप्त करने के लिये हमारे सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदीयों की मेहनत का फल हमे प्राप्त हुआ। उनके द्वारा शहर में निःस्वार्थ भाव से साफ सफाई करने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, एस.एल.आर.एम. सेन्टरों में कचरा का पृथकीकरण कार्य जिस कुशलता से इनके द्वारा किया गया, इसी का परिणाम है कि हम स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान प्राप्त करते है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रशासनिक अमला के अलावा शहर की जनता का भी हमें स्वच्छता में पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इसके अलावा भी स्वच्छता में और मेहनत करने की आवश्यकता है। तभी हमारा शहर साफ एवं स्वच्छ होने के साथ साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page