
सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने दिया जा रहा है जोर
राजनांदगांव 31 जुलाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिये नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व्यापक प्रबंध किये जा रहे है,जिसके तहत प्रतिदिन साफ सफाई कर कचरा उठाया जा रहा है।
नागरिकों को स्वच्छता से जोडने फिडबेक लिया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर फिडबेक मशीन की मरम्मत की गयी है। समय समय पर स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी,स्वच्छता मित्र, स्वच्छता दीदी एवं मिशन क्लीन सिटी प्रभारी की बैठक लेकर स्वच्छता में सुधार करने निर्देशित किया जा रहा है।
आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुये नगर निगम का स्वास्थ्य अमला साफ सफाई में विशेष ध्यान दे रही है, इसके तहत निर्धारित समय तक सड़कों, गलियों नाली एवं नालों की सफाई कराकर कचरा उठाया जा रहा है, अनुपस्थित कर्मचारी एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा नागरिकों से सफाई के संबंध में चर्चा कर फिडबेक लिया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दिया गया है कि साफ सफाई संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। कही पर भी सफाई नहीं होने की शिकायत पर प्राथमिकता से उसे सफाई कराने निर्देशित किया गया है।
उन्हांेने बताया कि तकनीकि अधिकारियों को भी अपने अपने प्रभरित वार्ड में सफाई देखने दायित्व सौपा गया है। सफाई नहीं होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराने कहा गया है। इसके अलावा सामुदायिक सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत लगाये गये सिटिजन फिडबेक मशीन का मरम्मत कार्य सेन्ट्रल की टीम से कराया गया है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं पार्षदों द्वारा भी समय समय पर सफाई का निरीक्षण कर सफाई में गुणात्मक सुधार लाने कार्य करने निर्देशित किया जा रहा है, इसके अलावा नागरिकों से भी सम्पर्क कर साफ सफाई रखने स्वच्छता अपनाने अपील की जा रही है तथा उनसे फीडबेक लिया जा रहा है।
इसके अलावा निगम की टीम शहर की शैक्षणिक संस्थानो तथा सार्वजनकि स्थलों, चौक चौराहो मे स्वच्छता अपनाने समझाईस देकर फीडबेक लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली दीदीयों द्वारा घर में ही कचरा पृथककरण करने समझाईस दी जा रही है और घरों के आस पास साफ सफाई रखने लोेगों को प्रेरित किया जा रहा है।
मच्छर उन्मूलन के लिये दवाई का छिडकाव तथा फागिंग किया जा रहा है, कचरा के छोटे मुक्कड को हटाकर वहॉ पर सौदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा वाल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि भवन निर्माण करने वालोें को मलमा सडक में न रखने समझाईस दे रहे है तथा निर्माणाधीन भवन या आवास में ग्रीन नेट लगाकर कार्य करने भी समझाईस दे रहे है। अपालन पर संबंधित पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कडी में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने समझाईस देने के साथ साथ उपयोग करने पर कार्यवाही भी की जा रही है।
तालाबों के आस पास व उद्यानों में विशेष साफ सफाई रखा जा रहा है, ताकि स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके। तालाबों मेें कचरा फैकना व विसर्जन करना प्रतिबंधित किया गया है। कचरा फैकते पाये जाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है, नालों में जाली लगाया जा रहा है, ताकि कचरा रूक जाये और उसे आसानी से निकाला जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता में सहभागी बने और घर, प्रतिष्ठान के आस पास साफ सफाई रखे।









































