back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल….

  • कलेक्टर ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व
  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा

राजनांदगांव – जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह 9 बजे सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड आफ आर्नर दिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक श्री विमल लवनिया ने परेड आई-टू-सी का दायित्व निभाया।

परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशत्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, पीटीएस बल पुरूष नव आरक्षक राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष नव आरक्षक, जिला पुलिस बल महिला सीनियर, जिला पुलिस बल महिला नव आरक्षक, नगर सेना महिला प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page