back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को…


– स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने का आग्रह
राजनांदगांव 13 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी भावना एवं एकता को अभिव्यक्त करते हुए 14 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव से प्रारंभ होकर गौरव पथ रोड से वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक,

Advertisements

दिग्विजय स्टेडियम के सामने से वापस वीआईपी रोड होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में स्वतंत्रता दौड़ का समापन होगा। स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, खेल संघ के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page