back to top

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस पर शैंकी बग्गा ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, मेडिकल कॉलेज परिसर में किया वृक्षारोपण…

राजनांदगांव। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव, भाजपा कार्यालय, स्पीकर हाउस एवं सांसद कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में नगर पालिक निगम के पार्षद एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति के चेयरमैन शैंकी बग्गा शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात राजनांदगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज, पेंड्री परिसर में नगर निगम द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शैंकी बग्गा ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शैंकी बग्गा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर देता है। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना होगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।

शैंकी बग्गा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page