back to top

राजनांदगांव : स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठानों से जुड़कर आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में कर रही कार्य…

  • स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से हो रही आत्मनिर्भर
  • जनसामान्य को गौठान से जोडऩे ग्राम करमतरा में गौठान मेला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव – शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गोधन न्याय योजना को स्थानीय स्तर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर गौठान से आम नागरिकों को जोडऩे गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जनसामान्य गौठान और स्वसहायता समूह के आर्थिक गतिविधियों से अवगत हो और वहां निर्माण किए जा रहे विभिन्न उत्पाद की जानकारी लोगों तक पहुंच सकें। प्रशासन द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

स्वसहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए गौठानों से जोड़कर बैंक लिंकेज कर विभिन्न मशीन स्थापित किया जा रहा है। स्वसहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोडऩे के लिए खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम करमतरा में गौठान मेला का आयोजन किया गया। गौठान मेला में विभिन्न स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय सह प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाया गया।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना के महत्तव के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा गौठान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोछा झाड़ू निर्माण, सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, मशरूम उत्पादन का कार्य बैंक से ऋण एवं विभागीय सहयोग से आजीविका गतिविधियों को प्रारंभ कराया गया।

जिससे स्वसहायता समूह की महिलाएं कुटीर उद्योगों से जुड़कर स्वावलंबी बन रही है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, सचिव , पंच गौठान के अध्यक्ष एवं अन्य महिला समूह की सदस्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page