back to top

राजनांदगांव: स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें…

– कलेक्टर कलेक्टर ने किया योगाभ्यास

राजनांदगांव 21 जून 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने योगाभ्यास किया।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की परिस्थिति में यह जरूरी है कि सभी योग करें तथा स्वस्थ एवं निरोग रहें।