back to top

राजनांदगांव : स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर ने किया कार्यक्रम…

राजनांदगांव 13 जनवरी 2023। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस जिला स्काउट कक्ष ठाकुर प्यारेलाल शाला परिसर राजनांदगांव में जिला मुख्य आयुक्त श्री रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता चौधरी, नोडल स्काउट गाइड सहा जिला क्रीड़ा अधिकारी मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती उषा चटर्जी के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद के तैलय चित्र पर माल्यार्पण जिला संगठन आयुक्त श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला सचिव श्री देवेन्द्र अम्बादे द्वारा कर मनाया गया।

Advertisements

स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्श पथ पर युवा वर्ग चलने प्रेरित किया गया। स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा उनके आदर्श वाक्य का पठन कर उसके अर्थ की व्याख्या की। जिसमें विकासखण्ड राजनांदगांव की ठाकुर प्यारेलाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बघेरा के 40 स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रभारी श्री जीपी नेताम,

श्रीमती सोमिन साहू, सुश्री अंजलि वेदय सम्मिलित हुए। इसके पश्चात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह यातायात 11 से 17 जनवरी 2023 में द्वितीय दिवस यातायात पुलिस यातायात विभाग राजनांदगांव के निर्देश एवं सहयोग से यातायात जागरूकता राजनांदगांव के व्यस्तम चौक चौराहे में किया गया। पखवाड़े में आयोजित नेत्र जांच शिविर में सहयोग किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page