
= हत्या की गुत्थी सुलझी
*घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
आरोपी पिन्टू यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया*
राजनांदगांव – श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव एवम श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुलदेव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक श्री कृष्णा पाटले SI जलालुद्दीन खान, चेतन दुबे ASI इसराफिल
खान HC 549 सेवक शर्मा आर0 1549 विकास राजेत्री 1138 शाहबाज़ सिद्दीकी 120 बिसराम वर्मा 1523 ईमल किशोर 533 विनोद महिलांगे की टीम गठित की गई जिसके द्वारा थाना सोमनी के ग्राम तुमड़ीलेवा थाना सोमनी की फरार आरोपी के द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिस पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 280/2023धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया
इसी तारतम में मृतक के परिजनों एवम गवाहों का कथन लेने पर यह पता चला पारिवारिक वाद विवाद हुआ था उसी बात को लेकर पिन्टू यादव पिता जीतू यादव उम्र 32 वर्ष के द्वारा हत्या करने का प्लान बनाकर दिनांक30,11,23 को सुबह मृतिका उमा यादव फार्म हाउस में काम करने सायकल से जा रही थी तभी आरोपी ग्राम तुमडीलेवा एवम शिकारिटोला नाला के पास जाकर उसके सिर व चेहरे पर बबूल के डंडे से लगातार वार कर गंभीर चोट पहूँचाकर हत्या कर दिया
और घटना स्थल से फरार हो गया मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक को पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय नयायालय में पेश किया गया आरोपी
पिन्टू यादव पिता जीतू यादव उम्र 32 साल साकिन तुमड़ीलेवा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव









































