back to top

राजनांदगांव : हत्या के प्रयास के आरोपी को 04 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
घटना मे प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने किया जप्त।
आरोपी थाना बसंतपुर का आदतन अपराधी है।

Advertisements

राजनांदगांव / नाम का आरोपी – मोनू यादव पिता देवीलाल यादव निवासी इंदिरा नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती मीनू साहू पति मनोज साहू उम्र 22 साल निवासी कुआ चौक नंदई थाना बसंतपुर की रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.01.25 के रात्रि लगभग 09ः30 बजे इसके पति मनोज साहू के मोबाईल में फोन आया और वह मोबाईल में बात करते हुए नंदई कुंआ चौक तरफ गया।

लगभग 10ः00 बजे रात्रि इसे सूचना मिला कि मोनू यादव इसके पति को जान से मारने की नियत से गला के नीचे धारदार चाकू से प्राणघातक हमला किया है, जिससे वह लहूलुहान हो गया है, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 109 भारतीय न्याय संहित के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

         मामला पंजीबद्व होने के बाद से श्रीमान मोहित गर्ग (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  के मार्गदर्शन में श्रीमान राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं श्री पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी मोनू यादव पिता देवी लाल यादव निवासी इंदिरा नगर थाना बसंतपुर का घटना कारित कर फरार हो गया था, जिसे मुखबीर के सूचना के आधार पर महज 04 घंटे भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी से घटना प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।

      आरोपी थाना बसंतपुर का आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध  पूर्व में भी अपराध क्रमांक 132/18 धारा 294, 506, 323, 34 अपराध क्रमांक 217/18 धारा 294,323, 506 अपराध क्रमांक 216/18 धारा 457,380 दर्ज है ।

                उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, सउनि. गोवर्धन देशमुख, प्र0आर0 राजेश परिहार आरक्षक प्रवीण मेश्राम, मोहसीन खान, राजेश्वर बंदेश्वर एवं रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Advertisements

You cannot copy content of this page