back to top

राजनांदगांव : हाईवा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मवेशियों को रौंदा, 6 मवेशियों की मौत…

राजनांदगांव। मानपुर थाना क्षेत्र के जबराटोला गांव में सड़क किनारे बैठे मवेशियों को हाईवा चालक द्वारा तेज व तावरवाही पूर्वक वाहन चलाते रौंदने का मामला सामने आया है। घटना में 6 मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जबराटोला के राय किराना स्टोर्स के सामने ग्राम भर्रीटोला रोड़ के पास हाईवा क्रमांक सीजी 08 वी – 6247 के चालक ईश्वर मंडावी द्वारा अपने हाईवा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे पर बैठे हुए मवेशियों को रौंद दिया गया।

आरोपी चालक को भेजा गया जेल

घटना में 6 मवेशियों की मौत हो गई है। घटना में 1 नग बैल, 4 नग गाय व 1 नग बछड़ा कुचल कर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने हाईवा चालक आरोपी ईश्वर मंडावी के विरूद्ध अपराध धारा 429, 427 भादवि का अपराध पाये जाने पर मौके पर ही देहाती नालसी कायम कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page