back to top

राजनांदगांव : हादसों में आए कमी,इस उद्देश्य से संस्कारधानी के गौसेवक बांध रहे गौवंशों को रेडियम बेल्ट…

राजनांदगांव । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं स्वास्तिक जनसमर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शहर सहित जिले भर में अपनी समितियों के माध्यम से रात्रि में गौवंशों के साथ होने वाले हादसों में कमी लाने तथा वाहन चालकों को गौवंश पट्टी के द्वारा ही दिख जाए इस उद्देश्य से वर्षा ऋतु के पहले
बांधे रहे है।


इस वर्ष राजनांदगांव के गौसेवकों,गौसेवक संस्थाओं, जीवसेवक समितियों,पशु चिकित्सकों के साथ मिलकर करीब 1 हजार गौवंशो को बेल्ट बांधने का लक्ष्य रखा गया है,


विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल अपनी प्रत्येक खण्ड एव प्रखंड समिति के माध्यम से हिंदुत्ववादी कार्यक्रम संपन्न करता है,
यह सेवा विगत कई वर्षों से जारी है।
उक्त सेवा कार्य का विवरण बजरंगदल संभाग सहसंयोजक सुनील सेन सहित जिला सयोजक राहुल मिश्रा एव जिला सहसंयोजक अंशुल कसार एव समिति प्रमुख सत्यम मिश्रा ने दि।

Advertisements

You cannot copy content of this page