back to top

राजनांदगांव : हैन्डस ऑन ट्रेनिंग ऑन माईक्रोटोम का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव – शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग एवं आईऐक्युएसी द्वारा प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में एक दिवसीय हैन्डस ऑन ट्रेनिंग ऑन माईक्रोटोम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय श्री जैतराम साहू उपथित थे।

Advertisements

श्री साहू ने माइक्रोटॉमी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ब्लॉक बनाने, मोम के उचित उपयोग, मटेरियल को ब्लाक के भीतर प्रवेश कराने जैसे महत्वपूर्ण जानकारी प्रयोग करके बताया। कार्यक्रम का संचालन अतिथि व्याख्याता श्री प्रभात कुमार बैस द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता डॉ. चेतना गुप्ता, दीपिका शिवारे, मंजुषा साहू, अर्पणा तिवारी सहित छात्राएं उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page