back to top

राजनांदगांव : 1 दिसंबर की शाम शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति विलंब से…

राजनांदगांव 30 नवम्बर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जल संयंत्र गृह मोहारा के 17 एवं 27 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट में हुये इंटर कलेक्शन राईजिंग पाईप लाईन लिकेज हो गया है, जिसका मरम्मत कार्य 1 दिसम्बर 2023 को किया जाना है, जिस हेतु 17 एवं 27 एम.एल.डी. प्लांट कुछ घंटो के लिये बंद किया जाना है।

Advertisements

उक्त कार्य किये जाने के कारण 17 एवं 27 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से भरने वाली इंदिरा नगर (हास्पिटल परिसर) टंकी, सिंगदई मोहड़ टंकी,लखोली कन्हारपुरी टंकी, कंचनबाग टंकी, टांकाघर नया आर.सी.सी. टंकी, टांकाघर नया टंकी, टांकाघर टंकी,

शंकरपुर नया टंकी, चिखली (दिनदयाल नगर) टंकी, तुलसीपुर टंकी, नवागांव टंकी, यातायात नगर टंकी,न्यू सिविल लाईन टंकी, आर.के.नगर टंकी विलंब से भर पायेगी, जिसके कारण उपरोक्त टंकियों से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दिनांक 1 दिसम्बर 2023 की शाम को पानी सप्लाई विलंब से होगी। दिनांक 2 दिसम्बर 2023 सुबह से पेयजल सप्लाई निर्धारित समय से होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page