back to top

राजनांदगांव : 10 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस ने 10 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।


आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर रही है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड के समीप खड़ा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही से 10 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्तार में आए आरोपी अनिकेत वर्मा ने पुलिस को बताया कि उक्त गांजा को ग्वालियर ले जाने के फिराक में था।

Advertisements

You cannot copy content of this page