back to top

राजनांदगांव : 10 सितम्बर को मोतीपुर में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन…

राजनांदगांव 06 सितम्बर 2023। आयुष विभाग द्वारा 10 सितम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंगल भवन स्कूल ग्राउण्ड वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर राजनांदगांव में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री मन्ना यादव करेंगे।

Advertisements

विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्री राजा तिवारी, श्री अजय छेदैया, श्री कमलेश बांधे, श्री मधुकर बंजारी, श्रीमती रंजना मदन यादव एवं श्री सुरेन्द्र देवांगन व श्री दयावान देवांगन उपस्थित रहेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा ने आयोजित नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने की जनसामान्य से आग्रह किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page